जालंधर| सेवा, सहयोग और मदद के भाव से पिछले दो दशकों से जरूरतमंद परिवारों को राशन व खाद्य सामग्री प्रदान कर रहे श्री राम सेवक मंडल और हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने 282वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन पुरिया मंदिर, अड्डा होशियारपुर चौक में प्रवीण आहूजा की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर 40 महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की गई। छोटे साहिबजादों को समर्पित समारोह में मंडल द्वारा गर्म वस्त्र और कंबल भी प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य में संजीव चोपड़ा बॉबी द्वारा कंबल भेजे गए, जबकि लंगर की व्यवस्था हरजीत मल्होत्रा ने की। समारोह में प्रमुख अतिथि योगेश बांसल, शैलेन्द्र बांसल, प्रिंस ककड़ और हरजीत मल्होत्रा ने राशन सामग्री भेंट की।मंडल के प्रधान पपिंद्र मेहता ने कहा कि सेवा करने से जहां पुण्यफल प्राप्त होता है। यहां विनोद शर्मा, पवन शर्मा, योगेश बांसल, शैलेन्द्र बांसल, सौरभ शर्मा, राकेश महाजन और एमपी सिंह मौजूद थे।


