ट्रंप का बड़ा दावा, सीज़फायर समझौते के लिए चीन ने किया ईरान को राज़ी

ट्रंप का बड़ा दावा, सीज़फायर समझौते के लिए चीन ने किया ईरान को राज़ी

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच 2 हफ्ते के लिए सीज़फायर पर सहमति बन गई है। इस सीज़फायर के परिणामस्वरूप अब दोनों पक्षों की तरफ से हमले रोक दिए जाएंगे। साथ ही ईरान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोला जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पाकिस्तान (Pakistan) के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) को से हुई बातचीत को क्रेडिट दिया। इसी बीच अब ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है।

चीन ने किया ईरान को राज़ी

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान को सीज़फायर के लिए चीन ने राज़ी किया है। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता के साथ-साथ चीन ने भी सीज़फायर के विषय में ईरान से सीधा संपर्क कर युद्ध रोकने के लिए समझाया और इसी वजह से अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायरत संभव हो सका। ट्रंप ने इस सीज़फायर को दो-तरफा बताते हुए कहा कि इसके प्रभाव में आने से हमले भी रुकेंगे और होर्मुज स्ट्रेट भी खुलेगी।

अमेरिका की जीत का किया ऐलान

सीज़फायर के साथ ही ट्रंप ने यह ऐलान कर दिया है कि इस युद्ध में अमेरिका को पूरी तरह से 100% जीत हासिल हुई है। ट्रंप के अनुसार अमेरिकी सेना ने इस युद्ध के दौरान ईरान में अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर लिया।

मोजतबा खामेनेई ने दिया सेना को आदेश

सीज़फायर के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने अपनी सेना को जंग रोकने का आदेश दिया है। हालांकि मोजतबा ने चेताया है कि यह सीज़फायर युद्ध का स्थायी अंत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *