वेनेज़ुएला पर फिर मेहरबान हुए ट्रंप, एयरस्पेस खोलने के साथ ही तेल पर लगाए प्रतिबंधों में भी दी राहत

वेनेज़ुएला पर फिर मेहरबान हुए ट्रंप, एयरस्पेस खोलने के साथ ही तेल पर लगाए प्रतिबंधों में भी दी राहत

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर वेनेज़ुएला (Venezuela) में हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को पकड़ लिया गया। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodríguez) को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया। दोनों देशों के बीच तनाव अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने वेनेज़ुएला के ब्लॉक हुए फंड्स को अनब्लॉक करना शुरू किया, जिसका इस्तेमाल वेनेज़ुएला की जनता के लिए किया जाएगा। अब ट्रंप ने वेनेज़ुएला के विषय में दो और अहम फैसले लिए हैं।

वेनेज़ुएला का एयरस्पेस खोला

ट्रंप ने मादुरो के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से कुछ दिन पहले ही वेनेज़ुएला के एयरस्पेस को बंद करने का फैसला लिया था। अब उन्होंने वेनेज़ुएला के एयरस्पेस को खोलने का आदेश दे दिया है। ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने वेनेज़ुएला जाने वाली उड़ानों पर लगाए प्रतिबंध हटा दिए हैं जिससे कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने भी फिर से संचालन शुरू कर दिया है। ट्रंप के अनुसार अब अमेरिकी नागरिक जल्द ही वेनेज़ुएला जा सकेंगे और वहाँ सुरक्षित रहेंगे।

तेल पर लगाए प्रतिबंधों में भी दी राहत

ट्रंप ने वेनेज़ुएला के तेल पर लगाए प्रतिबंधों में भी राहत देने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने दी। इस फैसले के बाद अब अमेरिकी तेल कंपनियाँ वेनेज़ुएला में काम कर सकेंगी। इससे वेनेज़ुएला के तेल सेक्टर में विदेशी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और वेनेज़ुएला का तेल बाजार भाव पर बेचने में सुविधा होगी।

दोनों देशों को होगा फायदा

ट्रंप के इन फैसलों से दोनों देशों को फायदा होगा। अमेरिका समेत अन्य देशों के लोग अगर वेनेज़ुएला जाते हैं, तो देश के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। वहीं तेल की बिक्री से भी वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। वहीं इससे अमेरिका को ऊर्जा संसाधन मिलेंगे। ट्रंप के इन फैसलों से दोनों देशों के संबंधों में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *