ईरान के खिलाफ सीज़फायर के लिए ट्रंप नहीं तैयार, मोजतबा ने भी दे दी धमकी

ईरान के खिलाफ सीज़फायर के लिए ट्रंप नहीं तैयार, मोजतबा ने भी दे दी धमकी

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। आज इस युद्ध का 22वां दिन है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में इस युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर हमले कर रहा है। दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ी बात कह दी है।

सीज़फायर के लिए नहीं हैं ट्रंप तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह सीज़फायर के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह बातचीत करने के लिए तैयार हो सकते हैं, पर सीज़फायर के लिए नहीं। उनका मानना है कि जब एक पक्ष युद्ध में दूसरे पक्ष को पूरी तरह से तबाह कर रहा हो, तब सीज़फायर का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इज़रायल इस युद्ध में सिर्फ जीत चाहते हैं और कुछ नहीं।

ईरान ने दी धमकी

इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने भी अमेरिका और इज़रायल को धमकी दे दी है। उन्होंने ईद से पहले दिए एक संदेश में साफ कर दिया है कि उनके दुश्मन अमेरिका और इज़रायल की इस युद्ध में हार हो रही है। मोजतबा ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी देशवासियों के बीच धार्मिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि में भिन्नताओं के बावजूद जो विशेष एकता पैदा हुई है, उसी के कारण अमेरिका और इज़रायल की इस युद्ध में हार हो रही है। साथ ही उन्होंने दोनों देशों को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने अपने हमले नहीं रोके, तो खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।

इज़रायल ने दी मोजतबा को मारने की धमकी

इसी बीच इज़रायल ने मोजतबा को जान से मारने की धमकी दी है। इज़रायली सेना ने धमकी देते हुए कहा है कि मोजतबा जहाँ भी छिपे हैं, उन्हें ढूंढकर मार दिया जाएगा। गौरतलब है कि इज़रायली सेना लगातार मोजतबा को ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर किसी खुफिया जगह पर छिपे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *