ट्रम्प का दावा-10 महीनों में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए:दुनिया को न्यूक्लियर वॉर से बचाया, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था

ट्रम्प का दावा-10 महीनों में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए:दुनिया को न्यूक्लियर वॉर से बचाया, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को टैरिफ नीति, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों, भारत-पाकिस्तान तनाव, संयुक्त राष्ट्र (UN), नाटो और नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर ट्रम्प ने कहा कि उनके फैसलों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई और दुनिया बड़े युद्धों से बची। अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रुकवाने का दावा करते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म किए, जो कभी समाप्त नहीं हो रहे थे। इसमें भारत और पाकिस्तान का भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों देश हालात बेहद गंभीर मोड़ पर थे और हालात परमाणु युद्ध तक जा सकते थे लेकिन दुनिया एक बड़े यहां तक कि न्यूक्लियर वॉर से बच गई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें निष्पक्ष तरीके से आंका जाता तो हर युद्ध रुकवाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। ट्रम्प शासन की पॉलिसी के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… भारत-पाकिस्तान पर दावा ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि उनके हस्तक्षेप से लाखों लोगों की जान बची। भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क कर सीजफायर की पहल की थी। ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर अमेरिका के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए। एक्टिविस्ट और आम लोग उनकी अलग-अलग नीतियों से नाराज़ दिखे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रंप की नीतियों ने दुनिया भर में अमेरिका की सालों से बनी अच्छी छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने पोस्टर, पुतले, खास तरह के कपड़े और नारों के ज़रिए अपना विरोध दर्ज कराया। पिछले एक साल में ट्रंप प्रशासन को कई फैसलों की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इनमें दूसरे देशों को टैरिफ लगाने की धमकी देना, अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ICE का खुलकर इस्तेमाल करना और अमेरिका को WTO, UN और NATO जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों से दूर करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ये नीतियां अमेरिका को और अलग-थलग कर रही हैं। ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 6 बड़ी बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *