एनएच-922 पर ट्रक लूट कांड का खुलासा:तीन अपराधी अरेस्ट, लूटा गया ट्रक और स्कॉर्पियो बरामद

एनएच-922 पर ट्रक लूट कांड का खुलासा:तीन अपराधी अरेस्ट, लूटा गया ट्रक और स्कॉर्पियो बरामद

बक्सर पुलिस ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुए ट्रक लूट कांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटा गया ट्रक, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 19 फरवरी को हुई थी घटना, बंधक बनाकर की थी मारपीट डीएसपी डुमरांव पोलस्त कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को ढकाइंच के पास एनएच-922 पर एक सामान से लदे ट्रक (WB29A8565) को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। अपराधी स्कॉर्पियो से आए थे और उन्होंने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर मारपीट की, फिर ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कृष्णाब्रह्म थाना में 20 फरवरी को कांड संख्या 28/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बक्सर से विशाल सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गुप्तेश्वर पासवान और उत्तम मिश्रा को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया ट्रक (WB29A8565), घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (BR44S0047) और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 23 फरवरी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। डीएसपी बोले-फरार अपराधियों की तलाश जारी डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है। डीएसपी ने जोर देकर कहा कि बक्सर पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बक्सर पुलिस ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुए ट्रक लूट कांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटा गया ट्रक, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 19 फरवरी को हुई थी घटना, बंधक बनाकर की थी मारपीट डीएसपी डुमरांव पोलस्त कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को ढकाइंच के पास एनएच-922 पर एक सामान से लदे ट्रक (WB29A8565) को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। अपराधी स्कॉर्पियो से आए थे और उन्होंने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर मारपीट की, फिर ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कृष्णाब्रह्म थाना में 20 फरवरी को कांड संख्या 28/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बक्सर से विशाल सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गुप्तेश्वर पासवान और उत्तम मिश्रा को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया ट्रक (WB29A8565), घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (BR44S0047) और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 23 फरवरी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। डीएसपी बोले-फरार अपराधियों की तलाश जारी डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है। डीएसपी ने जोर देकर कहा कि बक्सर पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *