लखनऊ में मंगलवार देर रात एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर चढ़ता चला गया। इस दौरान एक युवक बुरी तरह चपेट में आ गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 2 तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


