बूंदी में ट्रक पलटा, 2 लोगों की मौत:8 हुए घायल, चौथ माता के दर्शन को जा रहे थे

बूंदी में ट्रक पलटा, 2 लोगों की मौत:8 हुए घायल, चौथ माता के दर्शन को जा रहे थे

बूंदी जिले में पापड़ी लबान क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक पलट जाने 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। यह सभी चौथ माता के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही देई खेड़ा थाना अधिकारी धारा सिंह और लाखेरी थाना अधिकारी सुभाष शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस राहत कार्य में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ट्रक में रूई भरी हुई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
देईखेड़ा थाना अधिकारी धारा सिंह मीणा ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *