गिद्धौर-कोल्हुआ पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई ट्रक:जमुई में बालू लदा गाड़ी नदी में गिरने से बचा, चालक सुरक्षित

जमुई जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गिद्धौर-कोल्हुआ को जोड़ने वाले पुल पर एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बालू से लदा यह ट्रक गिद्धौर की ओर जा रहा था। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि ट्रक नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। जानमाल का नहीं हुआ नुकसान इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया। चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए पुल पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और संभावित तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जमुई जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गिद्धौर-कोल्हुआ को जोड़ने वाले पुल पर एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बालू से लदा यह ट्रक गिद्धौर की ओर जा रहा था। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि ट्रक नदी में गिरने से बाल-बाल बचा। जानमाल का नहीं हुआ नुकसान इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया। चालक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए पुल पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और संभावित तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *