संभल में नहर पुलिया पर पलटा बजरपुट भरा ट्रक:परिचालक घायल, 1 लाख से अधिक का नुकसान

संभल में नहर पुलिया पर पलटा बजरपुट भरा ट्रक:परिचालक घायल, 1 लाख से अधिक का नुकसान

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में रविवार को एक ट्रक नहर की पुलिया पर पलट गया। दढ़ियाल से बजरपुट भरकर संभल आ रहे इस ट्रक के हादसे में परिचालक घायल हो गया। वाहन को करीब 1 से 1.5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक जैसे ही हिसामपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर पहुंचा, पुलिया पर हुई खुदाई के कारण ट्रक का एक टायर गड्ढे में चला गया। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में घायल परिचालक को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मोहम्मद अहसान ने बताया कि पुलिया पर खुदाई के संबंध में कोई चेतावनी या संकेतक नहीं लगाए गए थे। अंधेरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे टायर उसमें फंस गया और ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। देखें 3 तस्वीरें… घटना की सूचना मिलते ही नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक को हटाने के लिए दो हाइड्रा मशीनों को बुलाया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिया पर अधूरी खुदाई और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित संकेतक लगाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *