सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बालू से भरे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने ट्रक को मौके पर ही रोककर चालक की तलाश की और सड़क को जाम कर विरोध जताया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मुरेड़ा गांव निवासी हाफिज़ अंसारी के पुत्र रईस अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रईस किसी काम से सीवान जाने के लिए सुबह ही बाइक से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर 2 मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी के निर्देश पर मैरवा थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में ले जाया गया
एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि कुहासे के कारण दृश्यता कम थी, जिसके चलते यह हादसा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में ले जाया गया है और चालक व वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मार्ग पर ओवरलोडेड बालू ट्रकों का परिचालन तेज
दूसरी ओर, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश चरम पर रहा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोडेड बालू ट्रकों का परिचालन तेज रफ्तार में लगातार जारी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बालू से भरे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने ट्रक को मौके पर ही रोककर चालक की तलाश की और सड़क को जाम कर विरोध जताया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मुरेड़ा गांव निवासी हाफिज़ अंसारी के पुत्र रईस अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रईस किसी काम से सीवान जाने के लिए सुबह ही बाइक से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर 2 मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी के निर्देश पर मैरवा थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में ले जाया गया
एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि कुहासे के कारण दृश्यता कम थी, जिसके चलते यह हादसा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में ले जाया गया है और चालक व वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मार्ग पर ओवरलोडेड बालू ट्रकों का परिचालन तेज
दूसरी ओर, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश चरम पर रहा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोडेड बालू ट्रकों का परिचालन तेज रफ्तार में लगातार जारी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।