गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देवाकी मोड़ के समीप उस समय हुई, जब कुगाव ग्राम निवासी सरोज सिंह मोटरसाइकिल से आदर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। उसी दिशा से आ रहे बॉक्साइट लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवाकी मोड़ के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं बनीं चिंता जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर वाहन जांच और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, बावजूद इसके हादसों में कमी नहीं आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बॉक्साइट और अन्य खनिजों से लदे भारी वाहन अक्सर तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आम राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देवाकी मोड़ के समीप उस समय हुई, जब कुगाव ग्राम निवासी सरोज सिंह मोटरसाइकिल से आदर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। उसी दिशा से आ रहे बॉक्साइट लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवाकी मोड़ के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं बनीं चिंता जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर वाहन जांच और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, बावजूद इसके हादसों में कमी नहीं आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बॉक्साइट और अन्य खनिजों से लदे भारी वाहन अक्सर तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आम राहगीरों की जान जोखिम में रहती है।


