सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर:जमुई में दो युवकों की मौत; चालक बचा, एक की अप्रैल में होनी थी शादी

सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर:जमुई में दो युवकों की मौत; चालक बचा, एक की अप्रैल में होनी थी शादी

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो लगभग 20 फीट आगे घिसटते हुए सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक वाहन से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान चौड़ीहा निवासी सौदागर पासवान (26) और प्रदीप पासवान (27) के रूप में हुई है। मृतक सौदागर पासवान के पिता सूरज पासवान ने बताया कि उनके बेटे की शादी आगामी 26 अप्रैल को तय थी। सौदागर सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया निवासी रूपेश सिंह के यहां काम करता था। शौच के लिए गया था चालक सूरज पासवान के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11 बजे स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग पानी की बोतल पहुंचाने के लिए जमुई जा रहे थे। ढूंढो गांव के पास चालक को चोट लगने के कारण उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और शौच के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो लगभग 20 फीट आगे घिसटते हुए सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चालक वाहन से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान चौड़ीहा निवासी सौदागर पासवान (26) और प्रदीप पासवान (27) के रूप में हुई है। मृतक सौदागर पासवान के पिता सूरज पासवान ने बताया कि उनके बेटे की शादी आगामी 26 अप्रैल को तय थी। सौदागर सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया निवासी रूपेश सिंह के यहां काम करता था। शौच के लिए गया था चालक सूरज पासवान के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11 बजे स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग पानी की बोतल पहुंचाने के लिए जमुई जा रहे थे। ढूंढो गांव के पास चालक को चोट लगने के कारण उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और शौच के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *