भागलपुर में हाई टेंशन तार से ट्रक में लगी आग:वाहन चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

भागलपुर में हाई टेंशन तार से ट्रक में लगी आग:वाहन चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। घटना गोलदार पट्टी में हुई, जहां चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क से गुजर रहा था तभी ऊपर लटक रहे हाई टेंशन तार से उसका संपर्क हो गया। बिजली के तेज झटके के कारण ट्रक के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काटी गई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में दहशत फैल गई। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, स्थानीय लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और लटकते हाई टेंशन तारों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन विभाग ने इन्हें ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू कुमार ने बताया कि अचानक ट्रक में आग लगते ही लोग डर गए थे। उन्होंने कहा कि अगर चालक समय रहते ट्रक से नहीं कूदता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुकानदार अजय कुमार भगत ने सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को बेहद खतरनाक बताया और बड़े हादसे की आशंका जताई। दुकानदार निर्मल कुमार शर्मा ने भी बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को दुरुस्त करने की मांग की। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। हालांकि, इस हादसे ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में मौजूद गंभीर खामियों और विभाग की उदासीनता को उजागर किया है। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। घटना गोलदार पट्टी में हुई, जहां चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क से गुजर रहा था तभी ऊपर लटक रहे हाई टेंशन तार से उसका संपर्क हो गया। बिजली के तेज झटके के कारण ट्रक के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काटी गई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में दहशत फैल गई। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, स्थानीय लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और लटकते हाई टेंशन तारों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन विभाग ने इन्हें ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शी सोनू कुमार ने बताया कि अचानक ट्रक में आग लगते ही लोग डर गए थे। उन्होंने कहा कि अगर चालक समय रहते ट्रक से नहीं कूदता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुकानदार अजय कुमार भगत ने सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को बेहद खतरनाक बताया और बड़े हादसे की आशंका जताई। दुकानदार निर्मल कुमार शर्मा ने भी बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को दुरुस्त करने की मांग की। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। हालांकि, इस हादसे ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में मौजूद गंभीर खामियों और विभाग की उदासीनता को उजागर किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *