जामनगर के पास प्लास्टिक के दानों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

जामनगर के पास प्लास्टिक के दानों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

जामनगर. शहर के पास चेला-चांगा गांव के समीप रविवार सुबह प्लास्टिक के दानों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस कारण चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मोटी खावड़ी इलाके में िस्थत एक निजी कंपनी का ट्रक जिले से बाहर बड़ी मात्रा में प्लस्टिक के दाने ले जा रहा था। ट्रक चेला-चांगा गांव के पास से गुजर रहा था तब आगे चल रही एक कार के चालक ने अचानक कार मोड़ दी।
ट्रक चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन ज़्यादा लोड होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदे प्लास्टिक के दाने सड़क पर बिखर गए। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं और उसे जामनगर के जी. जी. अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक के सड़क पर पड़े होने की वजह से चेला-चांगा रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *