ट्रक चालक 30 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार:बंगाल से आ रही थी 250 पेटियां, वैशाली में करनी थी डिलीवरी; मुजफ्फरपुर में कार्रवाई

ट्रक चालक 30 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार:बंगाल से आ रही थी 250 पेटियां, वैशाली में करनी थी डिलीवरी; मुजफ्फरपुर में कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से करीब 30 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की है। ट्रक में गुप्त तहखाना बनाया गया था। उसी में शराबी की खेप छिपाकर रखी गई थी। मौके से ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तस्करी के नेटवर्क को तलाशा जा रहा है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर के ट्रक में विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है, जो मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर स्थित मलंग स्थान के पास घेराबंदी की। तहखाने के अंदर से प्रिंसिपल प्रीमियम व्हिस्की की करीब 250 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी मोरा राम का बेटा किशन लाल है। पूछताछ में पता चला कि ट्रक बंगाल से समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर में आया। शराब वैशाली में खपाने की तैयारी थी। चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था घेराबंदी के दौरान जैसे ही टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम पहले से सतर्क थी। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद ट्रक को सड़क पर खड़ा कर घेर लिया गया और चालक को पकड़ा। ट्रक की शुरुआती तलाशी में शराब की खेप नहीं मिली। करीब 1 घंटे तक जांच के बाद भी जब कोई सफलता नहीं मिली, तो डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रक में बने गुप्त तहखाने का खुलासा हुआ। तहखाना खुलते ही शराब मिली। रास्ते में बदले जाते थे ड्राइवर उत्पाद विभाग की जांच में पता चला कि तस्कर व्हाट्सएप कॉल के जरिए ड्राइवर को लगातार निर्देश दे रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर शराब की डिलीवरी कराई जा रही थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि रास्ते में कई बार ड्राइवर बदले जाते हैं, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक जयपुर से बस से बिहार पहुंचा था। इसके बाद मनियारी के काजीइंडा चौक से ट्रक लेकर आगे बढ़ा, जिसकी भनक पहले ही उत्पाद विभाग को लग चुकी थी। इसी आधार पर मलंग स्थान के पास कार्रवाई की। शराब किसे डिलीवर करनी थी, पता लगाया जा रहा उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, स्थानीय तस्करों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से करीब 30 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की है। ट्रक में गुप्त तहखाना बनाया गया था। उसी में शराबी की खेप छिपाकर रखी गई थी। मौके से ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तस्करी के नेटवर्क को तलाशा जा रहा है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर के ट्रक में विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है, जो मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर स्थित मलंग स्थान के पास घेराबंदी की। तहखाने के अंदर से प्रिंसिपल प्रीमियम व्हिस्की की करीब 250 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी मोरा राम का बेटा किशन लाल है। पूछताछ में पता चला कि ट्रक बंगाल से समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर में आया। शराब वैशाली में खपाने की तैयारी थी। चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था घेराबंदी के दौरान जैसे ही टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम पहले से सतर्क थी। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद ट्रक को सड़क पर खड़ा कर घेर लिया गया और चालक को पकड़ा। ट्रक की शुरुआती तलाशी में शराब की खेप नहीं मिली। करीब 1 घंटे तक जांच के बाद भी जब कोई सफलता नहीं मिली, तो डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रक में बने गुप्त तहखाने का खुलासा हुआ। तहखाना खुलते ही शराब मिली। रास्ते में बदले जाते थे ड्राइवर उत्पाद विभाग की जांच में पता चला कि तस्कर व्हाट्सएप कॉल के जरिए ड्राइवर को लगातार निर्देश दे रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर शराब की डिलीवरी कराई जा रही थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि रास्ते में कई बार ड्राइवर बदले जाते हैं, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक जयपुर से बस से बिहार पहुंचा था। इसके बाद मनियारी के काजीइंडा चौक से ट्रक लेकर आगे बढ़ा, जिसकी भनक पहले ही उत्पाद विभाग को लग चुकी थी। इसी आधार पर मलंग स्थान के पास कार्रवाई की। शराब किसे डिलीवर करनी थी, पता लगाया जा रहा उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, स्थानीय तस्करों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *