बक्सर के सिमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत काजीपुर नीलामी मोड़ के समीप सोमवार सुबह मामूली कहासुनी एक हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में एक सरकारी शिक्षक और उनके भतीजे पर ट्रक चालक तथा ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डुमरी निवासी नंदजी सिंह, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं और अरियांव स्थित विद्यालय जा रहे थे, अपने भतीजे अभिषेक कुमार सिंह के साथ बाइक से निकले थे। अभिषेक को डुमरांव स्टेशन से पटना के लिए ट्रेन पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काजीपुर नीलामी मोड़ के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को ओवरटेक करते समय चकमा दे दिया, जिससे वे असंतुलित होते-होते बचे। शिक्षक नंदजी सिंह ने ट्रक चालक को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की नसीहत दी। आरोप है कि इसी बात पर ट्रक चालक भड़क गया और उसने अपने गांव के लोगों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर पहुंच गए और शिक्षक व उनके भतीजे पर बेरहमी से हमला कर दिया। दोनों घायलों को पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अभिषेक कुमार सिंह की स्थिति गंभीर है और उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और वह जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर रही है। बक्सर के सिमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत काजीपुर नीलामी मोड़ के समीप सोमवार सुबह मामूली कहासुनी एक हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में एक सरकारी शिक्षक और उनके भतीजे पर ट्रक चालक तथा ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डुमरी निवासी नंदजी सिंह, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं और अरियांव स्थित विद्यालय जा रहे थे, अपने भतीजे अभिषेक कुमार सिंह के साथ बाइक से निकले थे। अभिषेक को डुमरांव स्टेशन से पटना के लिए ट्रेन पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काजीपुर नीलामी मोड़ के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को ओवरटेक करते समय चकमा दे दिया, जिससे वे असंतुलित होते-होते बचे। शिक्षक नंदजी सिंह ने ट्रक चालक को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की नसीहत दी। आरोप है कि इसी बात पर ट्रक चालक भड़क गया और उसने अपने गांव के लोगों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर पहुंच गए और शिक्षक व उनके भतीजे पर बेरहमी से हमला कर दिया। दोनों घायलों को पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अभिषेक कुमार सिंह की स्थिति गंभीर है और उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और वह जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर रही है।


