अमरोहा में ट्रक-बस की टक्कर:एक यात्री की मौत, चार गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

अमरोहा में ट्रक-बस की टक्कर:एक यात्री की मौत, चार गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में देर रात एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह दुर्घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात नेशनल हाईवे 9 पर बृजघाट चौकी के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बस को पीछे से टक्कर मारी, जिससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के ऐरा खमरिया गांव निवासी 27 वर्षीय शिवम वर्मा के रूप में हुई है। वह बस में पीछे की तरफ बैठे थे। हादसे में घायल हुए चार अन्य यात्रियों को पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने मृतक शिवम वर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि शिवम उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित रिलेक्सो कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *