दुकान पर कब्जे से परेशान युवक ने खाया जहर:मंदसौर जिला अस्पताल से रेफर, परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

दुकान पर कब्जे से परेशान युवक ने खाया जहर:मंदसौर जिला अस्पताल से रेफर, परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मंदसौर शहर के अभिनंदन क्षेत्र में दुकान और पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घायल युवक इनायत कादरी नयापुरा का रहने वाला है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। परिवार के अनुसार, इनायत ने करीब पांच महीने पहले जाहिद नामक व्यक्ति से सात लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। उधार लेने के दौरान इनायत ने अपनी दुकान जमानत के तौर पर जाहिद के पास गिरवी रखी थी। परिजनों का आरोप है कि बाद में जाहिद ने जबरन दुकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इनायत का कहना है कि उसने जाहिद को लाखों रुपए ब्याज के तौर पर चुका दिए हैं। दुकान खाली करवाने से आहत हुआ परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर इनायत की अनुपस्थिति में दुकान खाली करवा ली गई और उस पर कब्जा कर लिया गया। उस समय इनायत अपनी पत्नी के साथ उज्जैन गए हुए थे। शाम को मंदसौर लौटने पर उन्हें दुकान पर कब्जे की जानकारी मिली। इस घटना से आहत होकर इनायत ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पीड़ित के पिता भोला और अन्य परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज किया कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहसीलदार के समक्ष पीड़ित के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *