पत्नी की अनबन से परेशान सरकारी टीचर ने किया सुसाइड:घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला

पत्नी की अनबन से परेशान सरकारी टीचर ने किया सुसाइड:घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला

पत्नी के पीहर जाने से परेशान सरकारी शिक्षक ने सुसाइड कर लिया। युवक घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के पादर गांव में रविवार की रात को हुई, जिसका पता आज शनिवार की सुबह लगा। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​मोटागांव थाने के एएसआई महिपाल सिंह ने बताया- थाना क्षेत्र के पादर निवासी महेंद्र(31) के पिता नाथूलाल दायमा ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुशलगढ़ क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर तैनात था। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था
पिता के अनुसार- महेंद्र रविवार को रोजाना की तरह खाना खाकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि परिजन ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। आज सुबह घर में काम करने वाली लड़की आई और ग्राउंड फ्लोर पर सफाई करने के बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो महेंद्र फंदे पर लटका हुआ मिला। लड़की के चिल्लाने पर परिजन महेंद्र के कमरे में पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए गनोड़ा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ​पिता ने बताया कि महेंद्र की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी, इसके कारण वह पिछले करीब एक महीने से अपने पीहर में रह रही थी। पुलिस बोली- हर एंगल से कर रहे जांच
एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि मृतक के 3 साल की बेटी है। रविवार शाम को मोटा गांव थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *