कर्ज से परेशान युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत:रेलवे ट्रैक पर 200 मीटर तक बिखर गए शरीर के टुकड़े, ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर

कर्ज से परेशान युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत:रेलवे ट्रैक पर 200 मीटर तक बिखर गए शरीर के टुकड़े, ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर

मेरठ में कर्ज से परेशान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही युवक ट्रेन की चपेट में आया, शव के चीथड़े उड़ गए। करीब 200 मीटर तक मांस के टुकड़े ट्रैक पर बिखरते चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को समेटकर मोर्चरी भिजवाया। परिवार में कोहराम मचा है। पहले यह तो तस्वीरें देखिए… एक नजर डालते हैं वरदात पर मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आने वाली लखनऊ रेलवे लाइन का है। सुबह ट्रेन ट्रैक से गुजर रही थी, इसी दौरान एक युवक उसके आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आते ही युवक का शरीर कई हिस्सों में बट गया और करीब 200 मीटर तक मास के टुकड़े बिखरते चले गए। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को समेटकर मोर्चरी भिजवा दिया। मौजूद लोगों ने करी शव की पहचान इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ ही देर में मृतक की पहचान शाहबुद्दीन पुत्र शहज़ाद निवासी रशीद नगर के रूप में हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि उसे देखा भी नहीं जा रहा था। कर्ज को लेकर चल रहा था परेशान पुलिस की माने तो युवक ने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया। CO सौम्या अस्थाना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने बैंक से लोन लिया हुआ था। इस लोन को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। इस विवाद के चलते शहाबुद्दीन डिप्रेशन में चला गया। कल रात और फिर सुबह भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद वह रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *