मोतिहारी के पताही अंचल अंतर्गत सभी राजस्व ग्राम मौजा में त्रिसीमाना एवं ग्राम सीमा सत्यापन का कार्य गुरुवार से विधिवत शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में अंचल क्षेत्र के मौजा महमदपुर (थाना संख्या 189) में सर्वेक्षण का कार्य किया गया। सर्वे कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी तैयारी के साथ टीम मौके पर मौजूद रही। विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजा मोहम्मदपुर में त्रिसिमाना एवं ग्राम सीमा का भौतिक सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भूमि विवादों को कम करना और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करना है। इस दौरान पुराने अभिलेखों के आधार पर सीमा रेखाओं की जांच की गई और मौके पर मौजूद रैयतों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। बंदोबस्त पदाधिकारी श्री सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद अब डुमरी बैजू (थाना संख्या 167) में सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संबंधित मौजा के सभी रैयतों और जनप्रतिनिधियों को पूर्व से ही सूचित किया जा रहा है, ताकि सत्यापन कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी रैयतों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने मौजा में त्रिसिमाना एवं ग्राम सीमा सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के समय भूमि से जुड़े कागजात, पुराने नक्शे एवं अन्य दस्तावेज साथ रखें। मोतिहारी के पताही अंचल अंतर्गत सभी राजस्व ग्राम मौजा में त्रिसीमाना एवं ग्राम सीमा सत्यापन का कार्य गुरुवार से विधिवत शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में अंचल क्षेत्र के मौजा महमदपुर (थाना संख्या 189) में सर्वेक्षण का कार्य किया गया। सर्वे कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी तैयारी के साथ टीम मौके पर मौजूद रही। विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजा मोहम्मदपुर में त्रिसिमाना एवं ग्राम सीमा का भौतिक सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भूमि विवादों को कम करना और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करना है। इस दौरान पुराने अभिलेखों के आधार पर सीमा रेखाओं की जांच की गई और मौके पर मौजूद रैयतों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। बंदोबस्त पदाधिकारी श्री सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद अब डुमरी बैजू (थाना संख्या 167) में सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संबंधित मौजा के सभी रैयतों और जनप्रतिनिधियों को पूर्व से ही सूचित किया जा रहा है, ताकि सत्यापन कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी रैयतों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने मौजा में त्रिसिमाना एवं ग्राम सीमा सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सर्वे के समय भूमि से जुड़े कागजात, पुराने नक्शे एवं अन्य दस्तावेज साथ रखें।


