एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में दिनदहाड़े एक दो मंजिला मकान में तिहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ितों को बुरी तरह कुचल कर मौत के घाट उतारा। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हत्या गंभीर रूप से की गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…


