नालंदा में हथियारबंद बदमाशों ने मुन्नालाल महेशलाल आर्य ज्वेलर्स के स्टाफ से लूट की कोशिश की। कर्मचारी किसी काम से बस पकड़ने के लिए रामचंद्रपुर बस स्टैंड जा रहे थे। जैसे ही वे काशी तकिया गली पहुंचे, एक बाइक पर सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक किया और बैग छीनने की कोशिश की। स्टाफ ने बदमाशों का मुकाबला किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोग जुटने लगे। तीनों अपराधी अपनी बाइक, एक कट्टा और कारतूस मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के काशी तकिया गली की है।
बैग में थे कागजात, अपराधियों को थी नगदी की तलाश घटना के संबंध में ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुभाष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को बैंक और निजी काम से पटना भेजा जा रहा था। अपराधियों को लगा कि बैग में बड़ी मात्रा में कैश या सोना-चांदी हो सकता है, जबकि बैग में केवल जरूरी कागजात थे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सख्त सुरक्षा का दावा नालंदा में 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। महामहिम के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर होने का दावा कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गई है। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिसिया गश्ती और वीआईपी सुरक्षा के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया था, जिसमें केवल कागजात थे। भागने के क्रम में उनकी बाइक और हथियार (कट्टा-कारतूस) बरामद कर लिए गए हैं। वाहन नंबर के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नालंदा में हथियारबंद बदमाशों ने मुन्नालाल महेशलाल आर्य ज्वेलर्स के स्टाफ से लूट की कोशिश की। कर्मचारी किसी काम से बस पकड़ने के लिए रामचंद्रपुर बस स्टैंड जा रहे थे। जैसे ही वे काशी तकिया गली पहुंचे, एक बाइक पर सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक किया और बैग छीनने की कोशिश की। स्टाफ ने बदमाशों का मुकाबला किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोग जुटने लगे। तीनों अपराधी अपनी बाइक, एक कट्टा और कारतूस मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के काशी तकिया गली की है।
बैग में थे कागजात, अपराधियों को थी नगदी की तलाश घटना के संबंध में ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुभाष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को बैंक और निजी काम से पटना भेजा जा रहा था। अपराधियों को लगा कि बैग में बड़ी मात्रा में कैश या सोना-चांदी हो सकता है, जबकि बैग में केवल जरूरी कागजात थे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सख्त सुरक्षा का दावा नालंदा में 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। महामहिम के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर होने का दावा कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गई है। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिसिया गश्ती और वीआईपी सुरक्षा के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया था, जिसमें केवल कागजात थे। भागने के क्रम में उनकी बाइक और हथियार (कट्टा-कारतूस) बरामद कर लिए गए हैं। वाहन नंबर के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


