गयाजी के मानपुर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का रंग साफ दिखा। रविवार सुबह सिक्स लेन पुल पर तिरंगा दौड़ का आयोजन हुआ। ठंड के बावजूद धावकों का जोश कम नहीं था। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर उत्साह। माहौल पूरी तरह राष्ट्र प्रेम से भरा रहा। तिरंगा दौड़ में महिला और पुरुष, दोनों वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को किया गया सम्मानित सुबह से ही सिक्स लेन पुल पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। युवाओं के साथ-साथ अलग-अलग उम्र के लोग भी दौड़ में शामिल हुए। हर कदम के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। पुरुष वर्ग में रोहित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सन्नी कुमार दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर वाराणसी के मनदीप यादव रहे। वहीं, महिला वर्ग में रिंकी कुमारी ने बाजी मारी। प्रिया कुमारी दूसरे और प्रियंका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को कैश मिला प्रथम स्थान पाने वाले महिला और पुरुष प्रतिभागियों को 5 हजार रुपए कैश, ट्रैक सूट, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 3 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 2 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान दिया गया। यह आयोजन श्री महावीर सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी फाउंडेशन के पदाधिकारी संतोष कुमार और आशुतोष कुमार ने बताया कि तिरंगा दौड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है। यह राष्ट्र प्रेम को मजबूत करने का प्रयास है। युवाओं को देश से जोड़ने की एक पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी धावकों और तिरंगा प्रेमियों का आभार जताया। रविवार की सुबह मानपुर का सिक्स लेन पुल तिरंगे की शान और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इलाके में ही नहीं, बल्कि युवाओं के बीच इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। गणतंत्र दिवस से पहले मानपुर ने देशभक्ति का मजबूत संदेश दिया। गयाजी के मानपुर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का रंग साफ दिखा। रविवार सुबह सिक्स लेन पुल पर तिरंगा दौड़ का आयोजन हुआ। ठंड के बावजूद धावकों का जोश कम नहीं था। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर उत्साह। माहौल पूरी तरह राष्ट्र प्रेम से भरा रहा। तिरंगा दौड़ में महिला और पुरुष, दोनों वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को किया गया सम्मानित सुबह से ही सिक्स लेन पुल पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। युवाओं के साथ-साथ अलग-अलग उम्र के लोग भी दौड़ में शामिल हुए। हर कदम के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। पुरुष वर्ग में रोहित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सन्नी कुमार दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर वाराणसी के मनदीप यादव रहे। वहीं, महिला वर्ग में रिंकी कुमारी ने बाजी मारी। प्रिया कुमारी दूसरे और प्रियंका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को कैश मिला प्रथम स्थान पाने वाले महिला और पुरुष प्रतिभागियों को 5 हजार रुपए कैश, ट्रैक सूट, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 3 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 2 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान दिया गया। यह आयोजन श्री महावीर सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी फाउंडेशन के पदाधिकारी संतोष कुमार और आशुतोष कुमार ने बताया कि तिरंगा दौड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है। यह राष्ट्र प्रेम को मजबूत करने का प्रयास है। युवाओं को देश से जोड़ने की एक पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी धावकों और तिरंगा प्रेमियों का आभार जताया। रविवार की सुबह मानपुर का सिक्स लेन पुल तिरंगे की शान और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इलाके में ही नहीं, बल्कि युवाओं के बीच इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। गणतंत्र दिवस से पहले मानपुर ने देशभक्ति का मजबूत संदेश दिया।


