लखनऊ में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। इंदिरानगर A ब्लॉक स्थित योग पार्क में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास और देशभक्ति का वातावरण देखा गया। कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि सर्वेश अस्थाना ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पूरा पार्क देश भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। देशभक्ति में सराबोर हुए लोग विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं। हम लोगों के ह्रदय में देश के लिए मर मिटने का जज्बा होना चाहिए । सशक्त लोकतंत्र के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन को राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी बताया। इस मौके पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिया। बाल कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाए। पर्व एकता के सूत्र में बांधता है सुनील त्यागी ने कहा कि हम लोग सभी कार्यक्रम एक साथ मिलकर मनाते हैं। धार्मिक पर्व हो या राष्ट्र पर्व एकता का संदेश देना उद्देश्य होता है। इस अवसर पर राजीव गोयल,आदित्य बली, विद्या सागर राय, वि के सक्सेना , एम.एम पाठक, आर डी गुप्ता , ममता बिष्ट ,अनिता गर्ग, मीना सोती समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।


