बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के सकहारा गांव स्थित शहीद सुधांशु चौक पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद जवान सुधांशु कुमार के नाम से तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल में किया गया। शहीद सुधांशु कुमार के स्मारक के समक्ष नवादा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीद को सलामी दी। इस दौरान परेड की सलामी भी ली गई, जिससे वातावरण गौरव और गर्व से भर गया।सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक कार्यक्रम चली। कार्यक्रम में शहीद जवान के पिता राजेश कुमार चौधरी और माता संगीता देवी भी मौजूद रहीं। दोनों ने अपने शहीद बेटे को भावभीनी सलामी दी। बेटे की शहादत को याद कर माता-पिता की आंखें नम हो गईं। मौके पर उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद सुधांशु अमर रहें” के नारे लगाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण कर नमन किया। ”बेटे को पाल-पोसकर देश को सौंप दिया था” शहीद के माता-पिता ने बेटे को सलामी देते हुए कहा कि उन्हें अपने सपूत की शहादत पर गर्व है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि सुधांशु केवल उनका बेटा नहीं, बल्कि भारत मां का बेटा था। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बेटे को पाल-पोसकर देश को सौंप दिया था। वतन पर बेटा न्योछावर हो गया, यह सोचकर आंसू अपने आप सूख जाते हैं।” ”देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है गणतंत्र दिवस” इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। शहीद जवानों के कारण ही आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ शहीद स्मारक के पास तिरंगा झंडा फहराया गया। मौके पर शहीद जवान के परिजन अनंत चौधरी, पंकज चौधरी, बिंदेश्वरी चौधरी, अनिल चौधरी, विनय चौधरी, सोनू, प्रेम शंकर, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में देशप्रेमी तिरंगा झंडा लेकर उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत रहा। बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के सकहारा गांव स्थित शहीद सुधांशु चौक पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीद जवान सुधांशु कुमार के नाम से तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल में किया गया। शहीद सुधांशु कुमार के स्मारक के समक्ष नवादा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीद को सलामी दी। इस दौरान परेड की सलामी भी ली गई, जिससे वातावरण गौरव और गर्व से भर गया।सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक कार्यक्रम चली। कार्यक्रम में शहीद जवान के पिता राजेश कुमार चौधरी और माता संगीता देवी भी मौजूद रहीं। दोनों ने अपने शहीद बेटे को भावभीनी सलामी दी। बेटे की शहादत को याद कर माता-पिता की आंखें नम हो गईं। मौके पर उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद सुधांशु अमर रहें” के नारे लगाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण कर नमन किया। ”बेटे को पाल-पोसकर देश को सौंप दिया था” शहीद के माता-पिता ने बेटे को सलामी देते हुए कहा कि उन्हें अपने सपूत की शहादत पर गर्व है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि सुधांशु केवल उनका बेटा नहीं, बल्कि भारत मां का बेटा था। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बेटे को पाल-पोसकर देश को सौंप दिया था। वतन पर बेटा न्योछावर हो गया, यह सोचकर आंसू अपने आप सूख जाते हैं।” ”देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है गणतंत्र दिवस” इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। शहीद जवानों के कारण ही आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ शहीद स्मारक के पास तिरंगा झंडा फहराया गया। मौके पर शहीद जवान के परिजन अनंत चौधरी, पंकज चौधरी, बिंदेश्वरी चौधरी, अनिल चौधरी, विनय चौधरी, सोनू, प्रेम शंकर, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में देशप्रेमी तिरंगा झंडा लेकर उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत रहा।


