नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज का शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह 53 वर्ष की थीं। उनके सम्मान में शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक और जिला प्रशासन के कई अधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 7:15 बजे धर्मशिला अस्पताल से सूचना मिली कि न्यायाधीश का शव वहां लाया गया है। उनके केयरटेकर अमरदीप ने सुबह उन्हें अचेत अवस्था में पाया था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें तुरंत धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि केयरटेकर अमरदीप ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की फॉरेंसिक टीम ने जांच की एक फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की जांच की है। हालांकि, उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज के आकस्मिक निधन से न्यायिक समुदाय और जिला प्रशासन में शोक की लहर है। नवादा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज का शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह 53 वर्ष की थीं। उनके सम्मान में शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक और जिला प्रशासन के कई अधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 7:15 बजे धर्मशिला अस्पताल से सूचना मिली कि न्यायाधीश का शव वहां लाया गया है। उनके केयरटेकर अमरदीप ने सुबह उन्हें अचेत अवस्था में पाया था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें तुरंत धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि केयरटेकर अमरदीप ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की फॉरेंसिक टीम ने जांच की एक फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की जांच की है। हालांकि, उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज के आकस्मिक निधन से न्यायिक समुदाय और जिला प्रशासन में शोक की लहर है।


