भागलपुर के टीएनबी महाविद्यालय में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम और शिवानी मैम सहित अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे। सभी ने शहीदों के अदम्य साहस और समर्पण को नमन करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रणजीत सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा केवल सेना में शामिल होकर ही नहीं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करके भी की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नगर मंत्री पीयूष भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रत्यूष, इकाई मंत्री लक्ष्मण, उपाध्यक्ष चुनमुन, अबनीश, कुणाल, दिव्यम, मृणाल, जगजीवन और मिलन शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भागलपुर के टीएनबी महाविद्यालय में 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम और शिवानी मैम सहित अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे। सभी ने शहीदों के अदम्य साहस और समर्पण को नमन करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रणजीत सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा केवल सेना में शामिल होकर ही नहीं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करके भी की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान नगर मंत्री पीयूष भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रत्यूष, इकाई मंत्री लक्ष्मण, उपाध्यक्ष चुनमुन, अबनीश, कुणाल, दिव्यम, मृणाल, जगजीवन और मिलन शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


