प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां आयोजित नेशनल कैडेट कोर (NCC) पीएम रैली में शामिल हुए। रैली की थीम, राष्ट्र प्रथम-कर्तव्य निष्ठ युवा है। NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने सबसे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा- हादसे में अजित और कुछ साथ नहीं रहे, दुख की घड़ी हम उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया। गांवों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा काम किया। दरअसल, NCC पीएम रैली महीने भर चले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन का प्रतीक है, जिसमें देशभर से 2,406 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 898 बालिका कैडेट्स शामिल रहीं। इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल और मलेशिया सहित 20 से अधिक मित्र देशों से 200 से ज्यादा कैडेट्स और अधिकारियों ने शिविर में हिस्सा लिया। पीएम के संबोधन की बड़ी बातें…


