बांगड़ कॉलेज में भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद:शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि, एक साथ गाया ‘वंदे मातरम्’

बांगड़ कॉलेज में भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद:शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि, एक साथ गाया ‘वंदे मातरम्’

डीडवाना में बांगड़ कॉलेज में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महान क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन भी हुआ।
कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष आयोजन
कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस गायन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गोदारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह जैसे युवा क्रांतिकारियों ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके साहस, विचारधारा और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। 2 मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि
डॉ. गोदारा ने प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास से जुड़े वीर शहीदों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने राजगुरु और सुखदेव सहित अन्य क्रांतिकारियों के बलिदान को स्मरण करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *