भागलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सदर अस्पताल में गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं का आधुनिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। बिहार सरकार की ओर से शुरू किए गए एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव का फायदा अब जिले स्तर तक पहुंचने लगा है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत दर्जनों महिलाओं का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि एफसीएम थेरेपी आयरन की कमी से होने वाले गंभीर एनीमिया के इलाज में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए यह पद्धति उपयोगी है, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर अत्यधिक कम हो जाता है और पारंपरिक दवाओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। थेरेपी के माध्यम से आयरन सीधे शरीर में पहुंचाया जाता डॉ. कुमार ने जानकारी दी कि इस थेरेपी के माध्यम से आयरन सीधे शरीर में पहुंचाया जाता है, जिससे कम समय में हीमोग्लोबिन स्तर में वृद्धि होती है और मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आता है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल का सबसे अधिक फायदा गर्भवती महिलाओं और अत्यधिक कमजोर मरीजों को मिल रहा है। एनीमिया के कारण गर्भावस्था के दौरान कई प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, ऐसे में समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। एफसीएम थेरेपी के जरिए इन जोखिमों को कम करने में मदद मिल रही है और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। भागलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सदर अस्पताल में गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं का आधुनिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। बिहार सरकार की ओर से शुरू किए गए एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव का फायदा अब जिले स्तर तक पहुंचने लगा है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत दर्जनों महिलाओं का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि एफसीएम थेरेपी आयरन की कमी से होने वाले गंभीर एनीमिया के इलाज में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए यह पद्धति उपयोगी है, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर अत्यधिक कम हो जाता है और पारंपरिक दवाओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। थेरेपी के माध्यम से आयरन सीधे शरीर में पहुंचाया जाता डॉ. कुमार ने जानकारी दी कि इस थेरेपी के माध्यम से आयरन सीधे शरीर में पहुंचाया जाता है, जिससे कम समय में हीमोग्लोबिन स्तर में वृद्धि होती है और मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आता है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल का सबसे अधिक फायदा गर्भवती महिलाओं और अत्यधिक कमजोर मरीजों को मिल रहा है। एनीमिया के कारण गर्भावस्था के दौरान कई प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, ऐसे में समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। एफसीएम थेरेपी के जरिए इन जोखिमों को कम करने में मदद मिल रही है और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।


