दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सफर हो सकता है मंहगा:फरीदाबाद में NHAI गदपुरी टोल प्लाजा पर बढ़ा सकता है 5 फीसदी टोल दर

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सफर हो सकता है मंहगा:फरीदाबाद में NHAI गदपुरी टोल प्लाजा पर बढ़ा सकता है 5 फीसदी टोल दर

फरीदाबाद और पलवल में वाहन चालकों के लिए जल्द ही सफर महंगा हो सकता है। गदपुरी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल दरों में करीब 5 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। अभी अंतिम दरें तय नहीं हुई टोल प्रबंधन के मुताबिक, अभी अंतिम दरें तय नहीं हुई हैं। नई दरों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। तब तक 31 मार्च तक पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। 31 मार्च तक रहने वाली शुल्क राशि मौजूदा दरों की बात करें तो कार और जीप जैसी हल्की गाड़ियों के लिए एक तरफ का टोल 125 रुपये और दोनों तरफ का 185 रुपये है। वहीं, एलसीवी और मिनी बस के लिए 195 से 290 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है। बस और ट्रक चालकों को 400 से 600 रुपये तक भुगतान करना पड़ता है, जबकि भारी और ओवरसाइज़ वाहनों के लिए यह शुल्क 600 रुपये से ज्यादा होकर 1000 रुपये से ऊपर तक जाता है। मासिक पास में हो सकता है बदलाव स्थानीय लोगों को फिलहाल राहत देते हुए गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास 350 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन नई दरें लागू होने के बाद इसमें भी बदलाव हो सकता है। गदपुरी टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, NHAI के द्वारा हर साल टोल रेट में इजाफा किया जाता है। इसलिए यह एक नार्मल प्रोसेस है। जैसे ही नई दरे लागू होंगी लोगों को जानकारी दे दी जायेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *