भास्कर न्यूज|मुजफ्फरपुर पश्चिम बंगाल के नदिया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को प्यार के जाल में फंसा कर मुजफ्फरपुर के युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे करीब 24 घंटे तक कार में घुमाया, छेड़खानी की और बाद में होटल के कमरे में उसके मासूम बेटे को बाहर बंद कर सात बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, करीब छह माह पहले उसके मोबाइल पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने उसे घूमने के लिए मुजफ्फरपुर बुलाया। आरोप है कि स्टेशन से लेने के बाद युवक उसे अहियापुर-बखरी रोड इलाके में करीब 24 घंटे तक कार में घुमाता रहा। इस दौरान वह लगातार छेड़खानी करता रहा। महिला जब विरोध करती या चिल्लाने की कोशिश करती, तो आरोपी कार का शीशा बंद कर तेज आवाज में म्यूजिक बजा देता था, ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके। पुलिस ने आरोपी हथौड़ी थाना क्षेत्र का खानपुर बेरई निवासी मो. शहबाज उर्फ समीर राज को अहियापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसे फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर फरार होने की फिराक में था। महिला की हालत और परिस्थितियों पर संदेह होने पर अस्पताल प्रबंधन ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर रात पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल से निकाल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच कराई जा रही है। भास्कर न्यूज|मुजफ्फरपुर पश्चिम बंगाल के नदिया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को प्यार के जाल में फंसा कर मुजफ्फरपुर के युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे करीब 24 घंटे तक कार में घुमाया, छेड़खानी की और बाद में होटल के कमरे में उसके मासूम बेटे को बाहर बंद कर सात बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, करीब छह माह पहले उसके मोबाइल पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने उसे घूमने के लिए मुजफ्फरपुर बुलाया। आरोप है कि स्टेशन से लेने के बाद युवक उसे अहियापुर-बखरी रोड इलाके में करीब 24 घंटे तक कार में घुमाता रहा। इस दौरान वह लगातार छेड़खानी करता रहा। महिला जब विरोध करती या चिल्लाने की कोशिश करती, तो आरोपी कार का शीशा बंद कर तेज आवाज में म्यूजिक बजा देता था, ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके। पुलिस ने आरोपी हथौड़ी थाना क्षेत्र का खानपुर बेरई निवासी मो. शहबाज उर्फ समीर राज को अहियापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसे फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर फरार होने की फिराक में था। महिला की हालत और परिस्थितियों पर संदेह होने पर अस्पताल प्रबंधन ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर रात पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल से निकाल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच कराई जा रही है।


