बिहार शरीफ बस स्टैंड का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण:जर्जर हालात सुधारने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश, 2 नए रूट पर भी चलेंगी बसें

बिहार शरीफ बस स्टैंड का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण:जर्जर हालात सुधारने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश, 2 नए रूट पर भी चलेंगी बसें

बिहार शरीफ के मुख्य सरकारी बस स्टैंड का बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड की जर्जर हालत को देखते हुए मंत्री ने इसे ठीक करने का निर्देश दिया। डिपो के इंचार्ज और नालंदा डीटीओ की मौजूदगी में ऑफिस से लेकर पूरे परिसर का जायजा लिया। स्टैंड की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए मंत्री कुमार ने कहा कि यहां वर्तमान में केवल 41 बसों का परिचालन हो रहा है और स्टाफ की भारी कमी है। यह खंडहर नहीं रहेगा। इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। नया ऑफिस बनेगा और आवश्यकता अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री परिवहन योजना से मिलेगी राहत परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आगे कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक तक परिवहन विभाग की सुविधा पहुंचे। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्रखंड से जिला तक सात-सात गाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राम पंचायत से प्रखंड तक आवागमन के लिए भी बड़े पैमाने पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। दो नई बसों के संचालन का आदेश दिया गया है। इनमें पटना से दनियावां होते हुए बिहार शरीफ और राजगीर तक, दूसरा- पटना से हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर होते हुए हिसुआ से रजौली तक जाएगी। इन मार्गों का वर्क आउट पूरा हो चुका है और जल्द ही इन्हें शुरू किया जाएगा। पीपीपी मोड पर बसों का परिचालन राज्य के सभी पथों, खासकर पीडब्ल्यूडी के पथों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बसें चलाई जाएंगी। जहां परिवहन निगम बसें चला सकता है, वहां स्वयं निगम परिचालन करेगी। परिवहन मंत्री ने राजपथ परिवहन निगम की बसों की किफायती दरों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि निगम की बसों में किराया टेम्पो से भी कम है, जबकि सुविधाएं कहीं बेहतर हैं। दिल्ली बस सेवा पर चर्चा बिहार शरीफ से दिल्ली तक चलने वाली बस सेवा, जो बंद हो गई थी, उसे फिर से शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड की समीक्षा के बाद इसे दुरुस्त करने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही परिवहन विभाग की स्थिति में कुछ गिरावट आई हो, लेकिन सरकार इसे सुधारने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। फिलहाल यहां के लिए खुल रही बसें बिहारशरीफ में मुख्य सरकारी बस स्टैंड से पटना, मुंगेर, जमुई, नवादा, राजगीर, शेखपुरा और बोकारो,रांची जैसे शहरों के लिए BSRTC की बसें चलती हैं। बिहार शरीफ के मुख्य सरकारी बस स्टैंड का बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड की जर्जर हालत को देखते हुए मंत्री ने इसे ठीक करने का निर्देश दिया। डिपो के इंचार्ज और नालंदा डीटीओ की मौजूदगी में ऑफिस से लेकर पूरे परिसर का जायजा लिया। स्टैंड की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए मंत्री कुमार ने कहा कि यहां वर्तमान में केवल 41 बसों का परिचालन हो रहा है और स्टाफ की भारी कमी है। यह खंडहर नहीं रहेगा। इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। नया ऑफिस बनेगा और आवश्यकता अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री परिवहन योजना से मिलेगी राहत परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने आगे कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक तक परिवहन विभाग की सुविधा पहुंचे। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्रखंड से जिला तक सात-सात गाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राम पंचायत से प्रखंड तक आवागमन के लिए भी बड़े पैमाने पर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। दो नई बसों के संचालन का आदेश दिया गया है। इनमें पटना से दनियावां होते हुए बिहार शरीफ और राजगीर तक, दूसरा- पटना से हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर होते हुए हिसुआ से रजौली तक जाएगी। इन मार्गों का वर्क आउट पूरा हो चुका है और जल्द ही इन्हें शुरू किया जाएगा। पीपीपी मोड पर बसों का परिचालन राज्य के सभी पथों, खासकर पीडब्ल्यूडी के पथों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बसें चलाई जाएंगी। जहां परिवहन निगम बसें चला सकता है, वहां स्वयं निगम परिचालन करेगी। परिवहन मंत्री ने राजपथ परिवहन निगम की बसों की किफायती दरों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि निगम की बसों में किराया टेम्पो से भी कम है, जबकि सुविधाएं कहीं बेहतर हैं। दिल्ली बस सेवा पर चर्चा बिहार शरीफ से दिल्ली तक चलने वाली बस सेवा, जो बंद हो गई थी, उसे फिर से शुरू करने पर भी बातचीत चल रही है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड की समीक्षा के बाद इसे दुरुस्त करने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही परिवहन विभाग की स्थिति में कुछ गिरावट आई हो, लेकिन सरकार इसे सुधारने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। फिलहाल यहां के लिए खुल रही बसें बिहारशरीफ में मुख्य सरकारी बस स्टैंड से पटना, मुंगेर, जमुई, नवादा, राजगीर, शेखपुरा और बोकारो,रांची जैसे शहरों के लिए BSRTC की बसें चलती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *