परिवहन निरीक्षक ने ट्रक ड्राइवर को किया लहूलुहान, VIDEO:लाइसेंस मांगने पर बहस के बाद सिर से किया हमला, आंख पर लगी गंभीर चोट

परिवहन निरीक्षक ने ट्रक ड्राइवर को किया लहूलुहान, VIDEO:लाइसेंस मांगने पर बहस के बाद सिर से किया हमला, आंख पर लगी गंभीर चोट

चूरू के सुजानगढ़ डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई ने एक ट्रक ड्राइवर पर सिर से हमला दिया। जिससे ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया और उसकी आंख के पास से खून बहने लगा। निरीक्षक ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने मना यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। घटना वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर हो गया। वीडियो में एक युवक और परिवहन विभाग के निरीक्षक के बीच तीखी बहस हो रही है। निरीक्षक युवक से लाइसेंस दिखाने को कहते हैं। युवक जवाब देता है कि उसका लाइसेंस मोबाइल में है और आरोप लगाता है कि निरीक्षक ने उसका मोबाइल छीन लिया है। इसके बाद निरीक्षक गुस्से में युवक को “बदमाशी” करने का आरोप लगाते हुए “इलाज करने” की धमकी देते हैं। बहस बढ़ने पर, निरीक्षक युवक को अपनी ओर खींचते हैं और अपने सिर से उस पर हमला कर देते हैं। आसपास खड़े लोग तुरंत बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं। मौके पर मौजूद लोगों को यह कहते सुना जा सकता है, “साहब, ये क्या कर रहे हो? आपने तो गरीब की आंख ही फोड़ दी। देखिए इसके चेहरे से खून निकल रहा है।” हमले के बाद युवक रोते हुए अपना मोबाइल वापस मांगता है और उसे अस्पताल जाने देने की गुहार लगाता है। इस पर परिवहन निरीक्षक युवक को अस्पताल ले जाने की बात कहते हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग उन्हें रोकते हुए कहते हैं, “नहीं साहब, आप मत ले जाओ। आप तो रोज का यही काम करते हो। पंप और होटल के पास गाड़ियां रोककर लोगों से बदतमीजी करते हो।” यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो के अंत में घायल युवक जमीन पर बैठा अपना मोबाइल वापस मांगता दिख रहा है, जबकि उसके चेहरे से खून बह रहा है। एक चश्मदीद चिल्लाते हुए कहता है कि डीटीओ साहब ने युवक को बुरी तरह पीटा और अब गाड़ी लेकर भाग रहे हैं। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। मामले को लेकर डीटीओ सुजानगढ़ ने कहा कि यह मामला हमारी जानकारी में आया है। घटना की जांच की जाएगी। अगर परिवहन निरीक्षक दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *