मुजफ्फरपुर में मोतीझील फ्लाईओवर पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:नियम तोड़ने वाले 80 गाड़ी के चालान कटे, DTO बोले- स्पीड का ख्याल रखें

मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीम ने मोतीझील फ्लाईओवर पर सघन गाड़ी जांच कर नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल इस ‘रोको-टोको’ अभियान में परिवहन विभाग के सहायक जिला परिवहन अधिकारी (ADTO), मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने चालान काटने के साथ-साथ चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया। जांच के दौरान फ्लाईओवर से गुजरने वाले हर वाहन के दस्तावेजों, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्रों की गहनता से पड़ताल की गई। अभियान के दौरान 80 से अधिक गाड़ी का चालान काटा गया। सहायक जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अधिकांश चालान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने के मामलों से संबंधित थे। विभाग की इस सख्ती से नियम तोड़ने वाले वाहन गाड़ी में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी (DTO) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह सघन जांच अभियान केवल मोतीझील तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के सभी प्रमुख इलाकों में चलाया जा रहा है। डीटीओ ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी गाड़ी के कागजात दुरुस्त हों और लोग सुरक्षित ड्राइविंग करें। अक्सर देखा गया है कि सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं।” उन्होंने जोर दिया कि लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी। डीटीओ ने आगे बताया कि परिवहन विभाग ने पूर्व में कई जागरूकता अभियान चलाए हैं, ताकि लोग खुद नियमों का पालन करें। लेकिन अब विभाग ने थोड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। गति सीमा का ध्यान रखने की अपील अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का नियमित उपयोग करें, गति सीमा का ध्यान रखें और यातायात नियमों को बोझ न समझकर अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। परिवहन विभाग का कहना है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीम ने मोतीझील फ्लाईओवर पर सघन गाड़ी जांच कर नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल इस ‘रोको-टोको’ अभियान में परिवहन विभाग के सहायक जिला परिवहन अधिकारी (ADTO), मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने चालान काटने के साथ-साथ चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया। जांच के दौरान फ्लाईओवर से गुजरने वाले हर वाहन के दस्तावेजों, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्रों की गहनता से पड़ताल की गई। अभियान के दौरान 80 से अधिक गाड़ी का चालान काटा गया। सहायक जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अधिकांश चालान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने के मामलों से संबंधित थे। विभाग की इस सख्ती से नियम तोड़ने वाले वाहन गाड़ी में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी (DTO) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह सघन जांच अभियान केवल मोतीझील तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के सभी प्रमुख इलाकों में चलाया जा रहा है। डीटीओ ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी गाड़ी के कागजात दुरुस्त हों और लोग सुरक्षित ड्राइविंग करें। अक्सर देखा गया है कि सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं।” उन्होंने जोर दिया कि लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी। डीटीओ ने आगे बताया कि परिवहन विभाग ने पूर्व में कई जागरूकता अभियान चलाए हैं, ताकि लोग खुद नियमों का पालन करें। लेकिन अब विभाग ने थोड़ी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। गति सीमा का ध्यान रखने की अपील अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का नियमित उपयोग करें, गति सीमा का ध्यान रखें और यातायात नियमों को बोझ न समझकर अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। परिवहन विभाग का कहना है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *