शिवपुरी में तीन थाना प्रभारियों के तबादले, कोतवाली-बदरवास में बदलाव:प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी; तत्काल प्रभाव से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

शिवपुरी में तीन थाना प्रभारियों के तबादले, कोतवाली-बदरवास में बदलाव:प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी; तत्काल प्रभाव से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने जिले में प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौर को हटाकर बदरवास थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बदरवास थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक रोहित दुबे को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक रवि चौहान को पोहरी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *