Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत 14 तहसीलदारों का ट्रांसफर

Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत 14 तहसीलदारों का ट्रांसफर

Transfer List: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। जारी सूची में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों समेत कुल 16 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के जरिए नजूल शाखा और मस्तूरी राजस्व अनुभाग जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Transfer List: इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए पद का कार्यभार संभालें, ताकि आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। फेरबदल के तहत मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा को अब संयुक्त कलेक्टर बनाकर जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को मस्तूरी का नया एसडीएम बनाया गया है। उन्हें नजूल शाखा की जिम्मेदारी भी दी गई है।

तहसीलदार स्तर पर गरिमा ठाकुर को सीपत, सोनू अग्रवाल को रतनपुर और संदीप कुमार साय को मस्तूरी तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि शिल्पा भगत को बोदरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों में ओम प्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, समर्थ थवाईत को बेलतरा और राहुल साहू को बेलगहना भेजा गया है।

Transfer List: आम लोगों को मिलेगी राहत

इसके अलावा प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए जयंती देवांगन को नजूल शाखा का प्रभार दिया गया है, जबकि पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव कुमार कंवर के मस्तूरी एसडीएम के रूप में पदभार संभालने और नजूल शाखा का काम देखने से अभिषेक दीवान को अतिरिक्त जिम्मेदारी से राहत मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि मस्तूरी और गनियारी जैसे क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती से लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *