बगोदर | बगोदर प्रखंड के दोंदलो स्टेडियम में बुधवार को सामाजिक कुरीति निवारण योजना, विभिन्न राज्य योजनाओं तथा बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान से संबंधित अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशा ला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त झारखंड के लक्ष्य को साकार करने हेतु जमीनी स्तर पर सतत अभियान चलाने और योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बगोदर | बगोदर प्रखंड के दोंदलो स्टेडियम में बुधवार को सामाजिक कुरीति निवारण योजना, विभिन्न राज्य योजनाओं तथा बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान से संबंधित अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशा ला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त झारखंड के लक्ष्य को साकार करने हेतु जमीनी स्तर पर सतत अभियान चलाने और योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


