उद्योग की जरूरतों के अनुरूप होटल मैनेजमेंट पेशेवर को प्रशिक्षण

उद्योग की जरूरतों के अनुरूप होटल मैनेजमेंट पेशेवर को प्रशिक्षण

-पीआइबी के सहयोग से आयोजित मीडिया संवाद

पर्यटन मंत्रालयMinistry of Tourism , भारत सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आइएचएम), बेंगलूरु Bengaluru ने प्रेस सूचना ब्यूरो Press Information Bureau (पीआइबी), बेंगलूरु के सहयोग से मंगलवार को मीडिया टूर का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अत्याधुनिक आधारभूत संरचना और सक्रिय कैंपस जीवन से रूबरू कराया गया।मीडिया कर्मियों ने फैकल्टी, विद्यार्थियों और एलुमनाई से संवाद किया। चर्चा में संस्थान की सुदृढ़ अकादमिक अनुशासन, समृद्ध विरासत और उद्योग जगत से मजबूत जुड़ाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

व्यावहारिक व उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम

आइएचएम Institute of Hotel Management, बेंगलूरु के प्रिंसिपल डी. वेंकटेशन ने बताया कि आइएचएम में हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विशेष डिप्लोमा और अल्पकालिक प्रमाणपत्र कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रमों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

सशक्त प्लेसमेंट व्यवस्था

मीडिया टूर के दौरान संस्थान की प्लेसमेंट प्रणाली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वर्ष 2002 से सक्रिय प्लेसमेंट सेल देश-विदेश की नामी होटल श्रृंखलाओं, क्रूज लाइनों और हॉस्पिटैलिटी संस्थानों में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है।

मजबूत एलुमनाई नेटवर्क

संस्थान का एलुमनाई नेटवर्क इसकी बड़ी ताकत के रूप में उभरा है, जिसमें हॉस्पिटैलिटी, क्यूलिनरी आर्ट्स, उद्यमिता और लग्जरी रिटेल जैसे क्षेत्रों में कार्यरत कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

आधुनिक सुविधाएं और नवाचार आधारित शिक्षा

मीडिया प्रतिनिधियों को एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट सेंटर, आधुनिक प्रशिक्षण किचन, विशेष रेस्तरां, उन्नत प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया। फैकल्टी सदस्यों ने नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और समग्र छात्र विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

पांच दशकों से अधिक की गौरवशाली विरासत

वर्ष 1969 में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के रूप में स्थापित आइएचएम, बेंगलूरु आज देश के अग्रणी हॉस्पिटैलिटी शिक्षण संस्थानों में शुमार है। संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी उत्कृष्टता और विश्वसनीयता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *