बेगूसराय प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची मटिहानी वॉरियर्स:आशुतोष बनें मैन ऑफ द मैच; बरौनी सुपरकिंग्स-बलिया ब्लास्टर्स के बीच दूसरा क्वालीफायर

बेगूसराय प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची मटिहानी वॉरियर्स:आशुतोष बनें मैन ऑफ द मैच; बरौनी सुपरकिंग्स-बलिया ब्लास्टर्स के बीच दूसरा क्वालीफायर

गांधी स्टेडियम में चल रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें मटिहानी वॉरियर्स ने बरौनी सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई। जिसमें बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अतुल प्रकाश ने 31 और बदरे आलम ने 24 रन का योगदान दिया। मटिहानी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष पांडेय ने 4 विकेट और अंकित ने 3 विकेट लिए। 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मटिहानी वॉरियर्स की ओर से अकीब रहमान ने नाबाद 30 रन और आशीष ने 29 रन बनाए। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रभात ने 2 विकेट और निशित ने 1 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी 4 विकेट प्राप्त करने के लिए मटिहानी वॉरियर्स टीम के खिलाड़ी आशुतोष पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आशुतोष पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय प्रीमियर लीग के संयोजक निराला कुमार और जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया है। आज के इस मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार थे। वहीं, ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राम कुमार और उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार मौजूद थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 12 जनवरी का मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स बनाम बरौनी सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। गांधी स्टेडियम में चल रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला बरौनी सुपरकिंग्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें मटिहानी वॉरियर्स ने बरौनी सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई। जिसमें बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अतुल प्रकाश ने 31 और बदरे आलम ने 24 रन का योगदान दिया। मटिहानी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष पांडेय ने 4 विकेट और अंकित ने 3 विकेट लिए। 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मटिहानी वॉरियर्स की ओर से अकीब रहमान ने नाबाद 30 रन और आशीष ने 29 रन बनाए। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रभात ने 2 विकेट और निशित ने 1 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी 4 विकेट प्राप्त करने के लिए मटिहानी वॉरियर्स टीम के खिलाड़ी आशुतोष पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आशुतोष पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय प्रीमियर लीग के संयोजक निराला कुमार और जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया है। आज के इस मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार थे। वहीं, ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राम कुमार और उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार मौजूद थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 12 जनवरी का मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स बनाम बरौनी सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *