खरगोन | कसरावद विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नलजल योजनाओं के बेहतर संचालन और जल प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीएचई के कार्यपालन यंत्री राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में यह पहल संचालित की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम जल समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, सरपंच-सचिव, रोजगार सहायकों, वाटरमैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को नलजल योजनाओं के संचालन, जलकर वसूली तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच संबंधी जानकारी दी जा रही है। भग्यापुर और ससाबड़ में प्रशिक्षण सत्र में ब्लॉक समन्वयक सुभाष यादव एवं रविकांत चौहान ने प्रशिक्षण प्रदान किया।


