मधुबनी में कृषि उत्पादन सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 18 मार्च को होने वाले पैक्स चुनाव को स्वच्छ और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का प्रथम चरण महंत युगल नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शंभुआड़ में आयोजित किया गया। इसमें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद और वरीय प्रशिक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष ने बताया कि 17 प्रखंडों में कुल 177 बूथों पर पैक्स चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नूरुल एन नूरी, प्रकाश कुमार कर्ण, सतीश चंद्र झा, शिवली नोमानी, एजाज अहमद, प्रकाश सिंह बादल, एस एन ठाकुर, अबरार आलम, वजहुल कमर, चंदन कुमार चंचल, वजी अहमद, अशोक चौधरी, मुजफ्फर हसन और पवन कुमार सहित कई मास्टर प्रशिक्षक मौजूद थे। मधुबनी में कृषि उत्पादन सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 18 मार्च को होने वाले पैक्स चुनाव को स्वच्छ और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का प्रथम चरण महंत युगल नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शंभुआड़ में आयोजित किया गया। इसमें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद और वरीय प्रशिक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष ने बताया कि 17 प्रखंडों में कुल 177 बूथों पर पैक्स चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नूरुल एन नूरी, प्रकाश कुमार कर्ण, सतीश चंद्र झा, शिवली नोमानी, एजाज अहमद, प्रकाश सिंह बादल, एस एन ठाकुर, अबरार आलम, वजहुल कमर, चंदन कुमार चंचल, वजी अहमद, अशोक चौधरी, मुजफ्फर हसन और पवन कुमार सहित कई मास्टर प्रशिक्षक मौजूद थे।


