हसनपुरा में जनगणना के लिए आज से होगा प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | हसनपुरा हसनपुरा नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर प्रशिक्षण स्थलों का चयन करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जहां प्रखंड क्षेत्र में कर्मियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ आज सोमवार से पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, सहुली में किया जाएगा। बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन चरणों में संचालित होगा। इसके लिए 225 प्रगणक एवं 41 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। वहीं 25 प्रगणक एवं 5 सुपरवाइजर को रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार कुल 296 कर्मी प्रखंड स्तर पर जनगणना कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि यहां प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मलाहिडीह स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अरंडा को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। भास्कर न्यूज | हसनपुरा हसनपुरा नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर प्रशिक्षण स्थलों का चयन करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जहां प्रखंड क्षेत्र में कर्मियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ आज सोमवार से पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, सहुली में किया जाएगा। बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन चरणों में संचालित होगा। इसके लिए 225 प्रगणक एवं 41 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। वहीं 25 प्रगणक एवं 5 सुपरवाइजर को रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार कुल 296 कर्मी प्रखंड स्तर पर जनगणना कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि यहां प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मलाहिडीह स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अरंडा को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *