कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिले में संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में, 24 मार्च को फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल में कोंडागांव उत्तर मंडल और दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जन सेवा ही पार्टी का मूलमंत्र कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उसेंडी ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र सेवा और जन सेवा ही पार्टी का मूलमंत्र है, और यही भावना कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करती है। लता उसेंडी ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध करना है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और दक्ष होंगे, तभी वे पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा पाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम के प्रारंभिक उद्बोधन से हुई। इस दौरान भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे और कार्यकताओं से अपने विचार साझा किये।


