मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में प्रशिक्षु आइएएस सह अंचलाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को पहली बार भूमि विवाद से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं। अंचलाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार ग्रहण करने के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने सीधे जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान उनके साथ अंचल कार्यालय में सीओ विश्वजीत कुमार और राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। गोपालपुर गोपाल की प्रमिला देवी ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को दिए गए आवेदन के संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति का बिना बंटवारा किए, उनके हिस्से से अधिक बेच दिया गया है और उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। कमले बलिया के राजा कुमार और राहुल कुमार ने अपनी जमीन का दाखिल-खारिज न होने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा रजिस्टर-2 की जमाबंदी में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया है। अखाराघाट निवासी विनोद ठाकुर ने बताया कि पटियाशा में उनकी जमीन पर अंचल अमीन द्वारा पैमाइश के बावजूद कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर घेराबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया है और उन्होंने इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। सरफुद्दीनपुर की संगीता देवी और रजवाड़ाडीह की लुखिया देवी सहित लगभग एक दर्जन अन्य लोगों ने भी भूमि विवाद से संबंधित अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्रशिक्षु आइएएस सह अंचलाधिकारी ने सभी मामलों में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि सामने आ रहे सभी भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से देखा जा रहा है। लोगों की समस्याओं को चिह्नित किया जा रहा है और राजस्व कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण कर आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में प्रशिक्षु आइएएस सह अंचलाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को पहली बार भूमि विवाद से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं। अंचलाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार ग्रहण करने के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने सीधे जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान उनके साथ अंचल कार्यालय में सीओ विश्वजीत कुमार और राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। गोपालपुर गोपाल की प्रमिला देवी ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को दिए गए आवेदन के संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति का बिना बंटवारा किए, उनके हिस्से से अधिक बेच दिया गया है और उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। कमले बलिया के राजा कुमार और राहुल कुमार ने अपनी जमीन का दाखिल-खारिज न होने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा रजिस्टर-2 की जमाबंदी में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया है। अखाराघाट निवासी विनोद ठाकुर ने बताया कि पटियाशा में उनकी जमीन पर अंचल अमीन द्वारा पैमाइश के बावजूद कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर घेराबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया है और उन्होंने इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। सरफुद्दीनपुर की संगीता देवी और रजवाड़ाडीह की लुखिया देवी सहित लगभग एक दर्जन अन्य लोगों ने भी भूमि विवाद से संबंधित अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। प्रशिक्षु आइएएस सह अंचलाधिकारी ने सभी मामलों में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि सामने आ रहे सभी भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से देखा जा रहा है। लोगों की समस्याओं को चिह्नित किया जा रहा है और राजस्व कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण कर आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी।


