गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए राजकोट से 12 मई को रवाना होगी ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए राजकोट से 12 मई को रवाना होगी ट्रेन

अहमदाबाद. गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने एक विशेष धार्मिक यात्रा पैकेज की घोषणा की है। यह ट्रेन 12 मई को राजकोट से प्रस्थान करेगी। इसमें विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।अहमदाबाद आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पिनाकिन मोरवाला ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश अभियान के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण दर्शन यात्रा के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दस रात और 11 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम्, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

मोरवाला ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम, सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध शाकाहारी भोजन, बजट होटल में ठहराव, बस से स्थानीय दर्शनीय स्थल यात्रा, गाइड और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

साबरमती से बैठ सकेंगे यात्री

इस यात्रा के लिए यात्री राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, साबरमती (अहमदाबाद), नडियाद, आणद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे और सोलापुर से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यात्रा के लिए तीन श्रेणियां तय की गई हैं, जिनमें 21525 से लेकर 48,185 रुपए तक खर्च आएगा। इस पैकेज में एलटीसी सुविधा और ईएमआइ से बुकिंग विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *