Train News: जैसलमेर: जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में आगामी दिनों में तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने आवश्यक ब्लॉक लिया है, जिससे रेल यातायात अस्थाई रूप से प्रभावित रहेगा।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रभावित रेल सेवाओं की पूर्व सूचना जारी की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी कार्य के दौरान कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सीमित स्टेशनों तक ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक रेल सेवा निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करेगी और मार्ग में नियंत्रित रखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार…
- गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर रेल सेवा 25 फरवरी 2026 को साबरमती से प्रस्थान कर पोकरण तक ही संचालित होगी। इस दिन पोकरण से जैसलमेर के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- वहीं, गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित की जाएगी, जिससे जैसलमेर से पोकरण के मध्य इसका संचालन नहीं होगा।
- इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को लालगढ़ से प्रस्थान कर भादरिया लाठी तक ही चलेगी। इस तिथि को भादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को भगत की कोठी से चलकर थईयात हमीरा तक ही संचालित होगी और थईयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- इसके अलावा गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेल सेवा 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को लालगढ़ स्टेशन से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी तथा आवश्यकतानुसार मार्ग में नियंत्रित रखी जाएगी।


