जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर पटरियों के दोहरीकरण, विद्युतीकरण व अन्य परियोजनाओं के पूर्ण होने से ट्रेनों की गति में वृद्धि से जोधपुर मंडल पर संचालित कुछ ट्रेनों के संचालन समय में एक जनवरी से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 22 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है।
भगत की कोठी स्टेशन से संबंधित प्रमुख परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस : आगमन शाम 5.43 के स्थान पर 5.08 बजे, प्रस्थान 5.10 बजे।
- गाड़ी संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस : प्रस्थान शाम 6.30 के स्थान पर 7 बजे।
- गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस : भगत की कोठी पर आगमन रात 8.30 बजे।
- गाड़ी संख्या 20625 चेन्नई-भगत की कोठी सुपरफास्ट : आगमन दोपहर 12.15 के स्थान पर 11.40 बजे।
- गाड़ी संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस : प्रस्थान शाम 4.20 के स्थान पर 5.10 बजे।
- गाड़ी संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमो : प्रस्थान शाम 5 के स्थान पर दोपहर 3 बजे तथा बाड़मेर आगमन रात 10.20 के स्थान पर 8.30 बजे।
- गाड़ी संख्या 74842 भीलड़ी-भगत की कोठी एक्सप्रेस : आगमन रात 9.45 के स्थान पर 10.45 बजे।
अन्य प्रमुख परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस : जैसलमेर आगमन रात 2.30 के स्थान पर 1.30 बजे।
- गाड़ी संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन शाम 6.40 के स्थान पर 5.40 बजे।
- गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस : प्रस्थान रात 12.45 के स्थान पर 1.30 बजे।
- गाड़ी संख्या 14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन शाम 6.15 के स्थान पर 5.30 बजे।
- गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस : जोधपुर आगमन रात 9 के स्थान पर 7.40 बजे व भगत की कोठी आगमन 8.30 बजे।
मेड़ता रोड स्टेशन पर ट्रेनों का संशोधित समय
- गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस : आगमन रात 9.57 बजे, प्रस्थान 10.02 बजे।
- गाड़ी संख्या 12489 श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस : आगमन शाम 6.08 बजे, प्रस्थान 6.13 बजे।
- गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस : आगमन दोपहर 3.18 बजे, प्रस्थान 3.23 बजे।
- गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस : आगमन रात 3.48 बजे, प्रस्थान 3.53 बजे।
- गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस : आगमन दोपहर 1.21 बजे, प्रस्थान 1.26 बजे।
- गाड़ी संख्या 22473 बीकानेर-बांद्रा एक्सप्रेस : आगमन शाम 6.08 बजे,प्रस्थान 6.13 बजे।


